बलिया: सिलेंडर फटने से एक दर्जन झोपड़ियां जली

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसोटार के हरदिया पुरवे में रसोई गैस सिलिंडर आग लगने के बाद फट गया। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर तक तेज आवाज के साथ सिलिंडर के टुकड़े गिरे। इससे आसपास की झोपड़ियों में आग लग गई। पांच परिवारों की एक दर्जन झोपड़ियां कुछ ही देर में राख हो गईं। उसमें रखा लाखों का सामान जल गया। आग बुझाने के प्रयास में सास और बहू झुलस गई हैं।

मार्कंडेय बिंद की पत्नी शोभा देवी (35) शुक्रवार की रात गैस चूल्हे पर खाना बनाने के जैसे ही उसने गैस जलाई सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर से उठी आग की लपटों ने झोपड़ी को जद में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में शोभा देवी और उनकी सास परमेश्वरी देवी (60) बुरी तरह झुलस गई। उन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया।

आग ने कुछ ही देर में आसपास की11 रिहायशी झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। इसी बीच सिलिंडर फट गया। उके टुकड़े 100 मीटर दूर जाकर गिरे। इससे अफरातफरी मच गई। आग बुझाने का प्रयास कर रहे लोग सहम गए। बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गा। ग्रामीणों के अथक प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here