भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी जुट गए सामुदायिक शौचालय की सफाई में, लोगों ने सराहा

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को विश्व शौचालय दिवस मनाया जा रहा है। लोगों को इसके इस्तेमाल को लेकर जागरूक किया जा रहा है। मारहरा से विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी जागरुकता के लिए आगे आए। इस मौके पर उनका अंदाज अलग दिखा। 

विधायक मारहरा कस्बा में बने सामुदायिक शौचालय पहुंचे। यहां गंदे पड़े शौचालय को देख खुद ही ब्रश पकड़ लिया और सफाई में जुट गए। कुछ ही मिनटों में उन्होंने शौचालय चमका दिया। बताते चलें कि उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं किया। स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता कार्यों में उनकी सक्रियता के चर्चे पहले भी रहे हैं। मुख्यमंत्री तक उन्हें फोन कर सराह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here