भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, KGMU में चल रहा इलाज

नई दिल्ली: भाजपा विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए।

वह लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे और रुदौली में चाय पीने के लिए रुके हुए थे। चाय पीने के बाद वह सड़क क्रास कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। देवेंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here