भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नहीं की इस्तीफे की पेशकश, वायरल खबर से बढ़ी हलचल

लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के इस्तीफे की पेशकश की खबर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई। इस मामले में मुरादाबाद के विधायक रितेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश नही की है। कुछ लोगों ने अफवाह उड़ाई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ा है। चुनाव में भाजपा अपनी प्रतिद्वंद्वी दल समाजवादी से काफी पीछे रह गई। भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री सहित पार्टी के कद्दावर नेता को हार का सामना करना पड़ा।

मुरादाबाद मंडल में भी पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के विपरीत रहा। इस मामले को लेकर प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर मंथन चल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के नेताओं से विचार विमर्श करने के लिए दिल्ली गए हैं। अभी केंद्रीय नेतृत्व का कोई निर्णय सामने नहीं आया है। इस बीच गुरुवार को सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश की है।

इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका नंबर नहीं मिल सका। इस बारे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता ने पुष्टि किया कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here