बरेली, आंवला, बदायूं, पीलीभीत शाहजहांपुर और लखीमपुर जिले की खीरी व धौरहरा लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। इसके साथ ही शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी हुई।
बरेली सीट : भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार, सपा के प्रवीण सिंह ऐरन, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के भूपेंद्र कुमार मौर्य, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के जगपाल सिंह यादव, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद नाजिम अली, पीस पार्टी के इरशाद अंसारी एडवोकेट, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के रवि कुमार, जनशक्ति एकता पार्टी के रोहताश कश्यप, निर्दलीय में नितिन मोहन, आशीष गंगवार, वसीम मियां, आयशा बी, बुद्धप्रिय कर्मराज राहुल।
आंवला सीट : भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप, सपा के नीरज मौर्य, बसपा के आबिद अली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राज कुमार पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह, पीस पार्टी के कौसर खान, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन लाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खान।

लखीमपुर में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना
लखीमपुर खीरी जिले राजापुर मंडी में खीरी और धौरहरा सीट पर सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट मतों की गणना शुरू हो गई। खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान हुआ था। खीरी लोकसभा सीट से भाजपा के अजय मिश्र टेनी, सपा के उत्कर्ष वर्मा, बसपा के अंशय कालरा को मिलाकर 11 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। वहीं धौरहरा सीट से भाजपा की रेखा वर्मा, सपा से आनंद भदौरिया और बसपा से श्याम किशोर अवस्थी समेत 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
निर्धारित समय पर वैलेट पेपर की मतगणना हुई शुरू
पीलीभीत में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी होने के बाद सुबह आठ बजे से वैलेट पेपर की मतगणना शुरू कर दी गई। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से तीनों गेट पर पुलिसबल तैनात रहा। एजेंटों की जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया मंडी परिषद के अलावा आसाम चौराहा टाइगर 13 नवंबर चौराहा सिल्वर लीग के पास पुलिसबल मौजूद रहा।बदायूं लोकसभा क्षेत्र के 11 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य 10,91,697 मतदाताओं ने ईवीएम में कैद किया था। इन मतों की गिनती मंडी समिति में सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू हुई।

बदायूं में लोकसभा चुनाव की मतगणना का काम शुरू हो गया। सबसे पहले बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में पोस्ट बैलेट की गिनती शुरू हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लिहाज से सभी जगह पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। साथ ही मंडी समिति तिराहे से आम आदमियों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

गर्मी से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाएं
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका के अनुसार मंगलवार का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। भीषण गर्मी में मतगणना स्थल पर मतगणना कर्मियों, पुलिस कर्मियों, पैरामिलिट्री फोर्स व तैनात अन्य कर्मियों को गर्मी में राहत के लिए मंडी परिसर में ठंडे पानी, बेल के जूस व अन्य ठंडे पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई।
आंवला में सपा आगे
आंवला लोकसभा सीट पर अभी तक ईवीएम के मतों गणना में सपा के प्रत्याशी नीरज मौर्य आगे रहे। वह भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप से 3468 वोट से आगे थे।
अब तक की गणना के अनुसार
सपा – नीरज मौर्य को मिले वोट 17884
भाजपा – धर्मेन्द्र कश्यप को मिले 14416 वोट
बसपा – आबिद अली को मिले वोट 1115 वोट
खीरी में सपा, धौरहरा में भाजपा आगे
खीरी लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट में सपा को बढ़त मिली। वहीं धौरहरा सीट पर भाजपा आगे चल रही थी। खीरी के शुरुआती नतीजे देख सपा के प्रत्याशी उत्कर्म वर्मा मुस्कराते हुए मतगणना स्थल से बाहर निकले।
लखीमपुर अपडेट
ईवीएम की वोटों की गिनती शुरू
खीरी लोकसभा
भाजपा के अजय मिश्र टेनी- 5112
सपा- उत्कर्ष वर्मा- 3742
बसपा- अंशय कालरा 459
अब तक भाजपा के अजय मिश्र टेनी आगे चल रहे हैं
धौरहरा लोकसभा सीट
सपा 1955 वोटो से आगे
सपा- 13458
भाजपा- 11503
बीएसपी- 4979
बरेली सीट पर कड़ी टक्कर, भाजपा आगे
भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार- 20271
सपा के प्रवीन सिंह ऐरन- 18009
अंतर- 2262
बदायूं में सपा पिछड़ी
बदायूं लोकसभा चुनाव 2024
राउंड – 01
भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य -3166
सपा के आदित्य यादव -1829
बसपा के मुस्लिम खां- 500
वोट का अंतर -1337
खीरी सीट में उलटफेर, सपा आगे
दूसरा राउंड में 757 से भाजपा पीछे
भाजपा- 3627
सपा- 4384
बसपा- 596
आंवला लोकसभा सीट
सपा के नीरज मौर्य- 49719
भाजपा- धर्मेंद्र कश्यप- 39345
बसपा के आबिद अली- 4725
सपा 10 हजार मतों से आगे
शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव
भाजपा- अरुण सागर – 3648
सपा – ज्योत्सना गौंड – 3542
बसपा – दोदराम वर्मा – 346
भाजपा प्रत्याशी 106 वोट से आगे
शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव
भाजपा के अरुण सागर- 9370
सपा के ज्योत्सना गौंड- 5667
बसपा के दोदराम वर्मा – 1015
भाजपा प्रत्याशी 3703 वोट से आगे
आंवला में दूसरे राउंड के बाद भाजपा आगे
आंवला लोकसभा सीट
सपा के नीरज मौर्य- 34071
भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप- 35396
बसपा के आबिद अली- 4655

पीलीभीत- बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र
पहले राउंड में खुले 39618 मत
सपा के भगवत सरन गंगवार- 13162
भाजपा के जितिन प्रसाद – 23043
बसपा के अनीश अहमद – 2763
पहले राउंड में 198 नोटा
9881 मतों से पहले राउंड में भाजपा के जितिन प्रसाद सपा से आगे
खीरी लोकसभा सीट
चौथा राउंड में 899 मतों से सपा आगे
भाजपा- 4253
सपा- 5152
बसपा -562
खीरी की हॉट सीट पर ओवर ऑल सपा 376 वोट से आगे है।
भाजपा को कुल अब तक 17311 वोट मिले
सपा को कुल अब तक 17684 वोट मिले
बसपा को कुल अब तक 2209
बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
बरेली लोकसभा सीट
भाजपा के छत्रपाल गंगवार- 44481
सपा के प्रवीन सिंह ऐरन – 41331 वोट
भाजपा 3150 वोटों से आगे
पीलीभीत में भाजपा को बड़ी बढ़त
पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा सीट पर अब तक भारतीय जनता पार्टी के जितिन प्रसाद को 59609 व समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार 35302 को मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 24307 वोटों से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे थे।
बरेली लोकसभा सीट
भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार- 41251
सपा के प्रवीण सिंह ऐरन- 36775
दूसरे राउंड के बाद भाजपा 4476 मतों से आगे
खीरी हॉट सीट फंसी, सपा चल रही आगे
खीरी सीट का पांचवा राउंड
भाजपा – 4335
सपा – 4554
बसपा – 618
अब तक सपा 592 से आगे हैं
भाजपा को कुल- 21646
सपा को कुल- 22238
बसपा को कुल- 2827
शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव
भाजपा के अरुण सागर- 18061
सपा की ज्योत्सना गौंड- 10541
बसपा के दोदराम वर्मा के 2050
भाजपा प्रत्याशी 7520 वोट से सपा से आगे
धौरहरा लोकसभा सीट
राउंड-4
आनंद भदौरिया – सपा)– 74040
रेखा वर्मा – भाजपा – 68014
श्याम किशोर अवस्थी – बसपा – 26854
सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया 6026 मतों से आगे चल रहे हैं।
पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र
तीसरे राउंड की गणना पूरी
भाजपा- 69780
सपा- 41927
बसपा- 10929
नोटा- 734
कुल मत 124921
भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद 27 हजार वोटों से आगे
शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव
भाजपा के अरुण सागर – 33859
सपा के ज्योत्सना गौंड- 20967
भाजपा प्रत्याशी 12892 वोट से आगे
बसपा के दोदराम वर्मा- 3990
आंवला सीट- पांचवां राउंड
सपा के नीरज मौर्य – 89099
भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप – 79287
बसपा के आबिद अली – 15159
पीलीभीत में भाजपा को बड़ी बढ़त
पीलीभीत सीट पर अब तक भाजपा के जितिन प्रसाद को 167261 व सपा के भगवत सरन गंगवार को 95795 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 71466 वोटों से सपा प्रत्याशी पर बढ़त बना ली।
बरेली में भाजपा आगे
भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार – 110529
सपा के प्रवीण सिंह ऐरन – 85140
भाजपा को 25389 मतों की बढ़त
आंवला सीट- सातवां राउंड
आंवला लोकसभा सीट पर सपा के नीरज मौर्य ने सातवें राउंड में करीब आठ हजार वोटों से बढ़त बना ली।
सपा के नीरज मौर्य – 122560
भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप – 114619
बसपा के आबिद अली – 22834
धौरहरा सीट- राउंड 9
आनंद भदौरिया (सपा )– 158484
रेखा वर्मा (भाजपा ) – 148464
श्याम किशोर अवस्थी (बसपा )– 64601
सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया 10,020 मतों से आगे
आंवला सीट- आठवां राउंड
सपा के नीरज मौर्य – 139047
भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप – 133278
बसपा के आबिद अली – 26268
शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव
भाजपा (अरुण सागर) – 51671
सपा (ज्योत्सना गौंड) – 33655
भाजपा प्रत्याशी – 18016 वोट से आगे
बसपा (दोदराम वर्मा) – 6746
ददरौल विधानसभा उपचुनाव
भाजपा (अरविंद सिंह) – 20140
सपा (अवधेश वर्मा) – 15284
भाजपा प्रत्याशी – 4856 वोट से आगे
बसपा (सर्वेश चंद्र मिश्रा) – 1973
शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव
भाजपा के अरुण सागर- 66837
सपा के ज्योत्सना गौंड – 51663
भाजपा प्रत्याशी 15174 वोट से आगे
बसपा के (दोदराम वर्मा – 9672
शाहजहांपुर: राउंडवार परिणाम की घोषणा न करने पर सपाइयों ने जताई आपत्ति
शाहजहांपुर में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद बावजूद राउंडवार परिणाम की घोषणा न करने पर सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा।
चुनाव आयोग को भेजे पत्र में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि शाहजहांपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा वार व लोकसभा वार वोटों का राउंडवार आंकड़ा घोषित नहीं किया जा रहा है। राउंडवार रिजल्ट सीट भी प्रत्याशी को नहीं दी जा रही है। यह निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन है। इससे मतगणना निष्पक्ष होने पर संशय खड़ा हो रहा है। उन्होंने मतगणना की तत्काल राउंडवार घोषणा कराने की मांग की है।
शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव
भाजपा (अरुण सागर) – 94606
सपा (ज्योत्सना गौंड) 84019
भाजपा प्रत्याशी 10587 वोट से आगे
बसपा (दोदराम वर्मा) 12809
खीरी सीट का 10 राउंड में सपा 6052 से आगे
बीजेपी- 17905
सपा- 23957
बीएसपी-3769
खीरी सीट का 11वां राउंड में सपा 1957 से आगे
बीजेपी- 20919
सपा- 22876
बीएसपी-3363
धौरहरा सीट -12 राउंड
आनंद भदौरिया (सपा )– 204444
रेखा वर्मा (भाजपा ) – 198276
श्याम किशोर अवस्थी (बसपा )– 87262
सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया 6168 मतों से आगेआंवला में सपा की बढ़त बरकरार
आंवला लोकसभा सीट के लिए 13 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य आठ हजार से अधिक मतों से आगे रहे। नीरज मौर्य को 223637 और भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को 215275 वोट मिले हैं। बसपा के आबिद अली 43295 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।
खीरी और धौरहरा में गठबंधन आगे
लखीमपुर खीरी में मतों की गिनती में उतार चढ़ाव के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। अर्धसैनिक बल और पुलिस की चहलकदमी तेज हो गई है। दोपहर 1:30 बजे अर्ध सैनिक बल ने मार्च किया। आंसू गैस के गोले के साथ पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। बता दें कि खीरी और धौरहरा दोनो सीट पर गठबंधन उम्मीदवार सुबह से बढ़त बनाए हुए हैं। बीच में खीरी सीट से भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई, अगले ही राउंड में सपा उम्मीदवार आगे आ गए।
आंवला में दिलचस्प हुआ मुकाबला
आंवला लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 14 राउंड की गिनती हो चुकी है। अब तक सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को 238795 और भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को 234874 मत मिले। 14 राउंड के बाद सपा की बढ़त घटकर 3921 मतों की रह गई है।
पुलिस-अर्धसैनिक बल ने तेज की गतिविधि
शाहजहांपुर में चुनाव नतीजे पास आते ही अर्धसैनिक बलों की गतिविधि तेज हो गई। लगातार मार्च कर रहे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों पर भी नजर रखी जा रही है।
शाहजहांपुर में सपाइयों ने लगाया मतगणना में धांधली का आरोप
शाहजहांपुर में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद बावजूद राउंडवार परिणाम की घोषणा न करने पर सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां का आरोप है कि शाहजहांपुर में निष्पक्ष मतगणना नहीं हो रही है। प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।
खीरी हॉट सीट पर
खीरी सीट पर 19400 वोटों से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा आगे। भाजपा के अजय मिश्र टेनी पीछे चल रहे हैं।
धौरहरा सीट पर भाजपा को झटका
18830 वोटों से सपा प्रत्याशी आनंद सिंह भदौरिया ने बनाई बढ़त
बदायूं में सपा पीछे, भाजपा 19310 मत से आगे
बदायूं में मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले चक्र के परिणाम साढ़े नौ बजे आए तो भाजपा की मामूली बढ़त ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जोश से भर दिया पर सपाई निराश नहीं थे। उम्मीद कर रहे थे कि आगे उन्हें बढ़त मिलेगी। लेकिन 11 वें चक्र तक सपाइयों की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।
पहले चक्र में भाजपा ने 679 मतों से सपा को पीछे छोड़ा लेकिन दूसरे चक्र में सपा ने 1959 मतों से बढ़त बनाई। तीसरे चक्र में भाजपा ने सपा को पछाड़ दिया। फिर 11 वें चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। ग्यारवें चक्र तक 407107 मतों की गिनती हुई। भाजपा ने 19310 मत से बढ़त बनाई हुई है। अब तक सिर्फ एक बार सपा दूसरे चक्र में आगे रही। लगातार भाजपा ही आगे चल रही है।
सपा प्रत्याशी का आरोप, मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे भाजपा प्रत्याशी
शाहजहांपुर में सपा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने मतगणना केंद्र में मीडिया के सामने आरोप लगाया कि अंदर भाजपा प्रत्याशी द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रेक्षक, आरओ और एआरओ के सामने मोबाइल इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन कोई उन्हें रोक नहीं रहा। जबकि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक, कोई भी मोबाइल लेकर अंदर नहीं जा सकता। यह सिक्योरिटी में सेंध लगाना है। उन्होंने धीमी मतगणना पर भी नाराजगी जताई।
आंवला में कड़ी टक्कर
बरेली मंडल की पांच सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। सबसे बड़ी बढ़त पीलीभीत में मिली है, यहां जितिन प्रसाद 163271 मतों से सपा प्रत्याशी से आगे हैं। बरेली में भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और बदायूं में दुर्विजय सिंह शाक्य सपा से आगे चल रहे हैं। आंवला सीट पर कड़ी टक्कर हो रही है। यहां कभी भाजपा आगे है तो कभी सपा।
सपा ने किया उलटफेर
आंवला सीट पर सपा ने फिर उलटफेर किया है। सपा के नीरज मौर्य ने तीन हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप पीछे हो गए हैं। नीरज मौर्य को अब तक 442451 मत मिले हैं, जबकि धर्मेंद्र कश्यप के खाते में 439006 मत आए हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के आबिद अली हैं, इन्हें 85 हजार से अधिक वोट मिले हैं।
बदायूं में 16 वें चक्र में भाजपा पीछे, सपा 1599 मतों से आगे
बदायूं लोकसभा सीट के लिए 16 वें चक्र की मतगणना हो चुकी है। 16वें चक्र में सपा के आदित्य यादव 1599 मतों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले चक्र के परिणाम साढ़े नौ बजे आए तो भाजपा की मामूली बढ़त ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जोश से भर दिया पर सपाई निराश नहीं थे। उम्मीद कर रहे थे कि आगे उन्हें बढ़त मिलेगी। लेकिन 14 वें चक्र तक सपाइयों की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।
पहले चक्र में भाजपा ने 679 मतों से सपा को पीछे छोड़ा लेकिन दूसरे चक्र में सपा ने 1959 मतों से बढ़त बनाई। तीसरे चक्र में भाजपा ने सपा को पछाड़ दिया। फिर 14 वें चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि बढ़त जरूर घटी। अब तक दूसरे, 15 वें व 16वें चक्र में सपा भाजपा से आगे रही। अभी तक 588484 मतों की गिनती हुई।
आंवला सीट पर सपा की जीत
सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य- 491119
भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप- 475434
बसपा प्रत्याशी आबिद अली- 95407
सपा ने 15969 वोटों से दर्ज की जीत
पीलीभीत में भाजपा जीती
भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार को 163878 वोटों से हराया।
कुल पड़े मत- 1121010
भाजपा – 588287
सपा- 424409
बसपा- 87057
नोटा- 6550
ददरौल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीती
भाजपा के अरविंद सिंह – 105972
सपा के अवधेश वर्मा- 89177
भाजपा प्रत्याशी 16795 वोट से जीते
बसपा के सर्वेश चंद्र मिश्रा- 20742
बरेली से छत्रपाल गंगवार जीते
बरेली से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 56 हजार से अधिक वोटों से हराया। जीत के बाद छत्रपाल गंगवार का समर्थकों ने स्वागत किया। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद वह भारत माता की जय, जय श्री राम की गूंज के बीच मतगणनास्थल से रवाना हुए।
शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 61421 वोट से आगे
भाजपा के अरुण सागर – 556417
सपा के ज्योत्सना गौंड – 494996
बसपा के दोदराम वर्मा- 83527
शाहजहांपुर में भाजपा की हैट्रिक, अरुण सागर दूसरी बार जीते
शाहजहांपुर संसदीय सुरक्षित सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रत्याशी अरुण सागर दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड को 55521 मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 5,92,227 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी 5,36,706 मत पा सकीं।
बदायूं में सपा की वापसी, आदित्य यादव 35269 मतों से जीते
बदायूं लोकसभाट सीट पर सपा ने वापसी की है। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने 35269 मतों से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य को हरा दिया।