चित्रकूट: बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश की पौराणिक नगरी चित्रकूट में बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याण दास का गुरुवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। महंत की उम्र करीब 65 वर्ष थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये इसे आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।

उन्होंने ट्वीट किया “ बड़ा अखाड़ा, चित्रकूट के महंत श्री कल्याण दास जी महाराज का ब्रह्मलीन होना अत्यंत दुखद है। उनका गोलोक गमन आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

महंत कल्याण दास कामदगिरि परिक्रमा में पडने वाले तृतीय मुखारविंद और लक्ष्मण पहाड़ी के महंत थे। संतोषी अखाड़ा के श्री महंत राम दास ने बताया कि कल्याण दास जी एक महान संत थे। उनका अंतिम संस्कार अग्नि संस्कार किया जाएगा। उनकी अचानक हुई मृत्यु से चित्रकूट का संत समाज व श्रद्धालु दुखी हैं।

हिंदू एकता महाकुंभ का चित्रकूट में हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में हिंदू एकता महाकुंभ का बुधवार से शुभारंभ हो गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। संघ प्रमुख सुबह यहां पहुंचे और चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए। आज इस महाकुंभ में महंत सह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भारी संख्या में प्रमुख साधु संत एवं देश की प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here