गीता प्रेस में बोले सीएम योगी, गांधी शांति पुरस्कार से पूरा देश हुआ गौरवान्वित

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज नए भारत में समग्र विकास की अवधारणा दिख रही है। आस्था व विरासत को नई पहचान मिली है। गीता प्रेस शताब्दी वर्ष मना रहा है। गीता प्रेस ने देश की मूल आत्मा को जागृत करने का काम किया है। यह संस्था सनातन धर्म को पुस्तक के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। पूरा समाज व सरकार आपके साथ है।

मुख्यमंत्री योगी, शुक्रवार को गीता प्रेस में शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह धरोहर हर घर की पहचान है। अब तक कोई प्रधानमंत्री यहां नही आया। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने गांधी शांति पुरस्कार देकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीता प्रेस में 100 वर्षों में अनेक उतार-चढ़ाव को देखते हुए करीब 100 करोड़ प्रकाशन करने की ओर अग्रसर है। यह भारतीयों को सम्मानित करता है। नए भारत की नई ट्रेन वंदे भारत भी आज गोरखपुर से शुरू हो रही है। दुनिया का दादा समझने वाले अमेरिका में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here