लखनऊ: केरल भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा टीवी डिबेट में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए “गोली मारने” वाले बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राय ने इसे “घटिया, शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए भाजपा से तत्काल महादेव को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
अजय राय ने केरल पुलिस से भी अनुरोध किया कि प्रिंटू महादेव के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का संविधान और कानून के प्रति कभी गंभीर आस्था नहीं रही। राय ने कहा कि हाल के समय में राहुल गांधी की सुरक्षा में लगातार चूक देखने को मिल रही है और उनके खिलाफ हिंसक बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया कि राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा तुरंत बहाल की जाए, ताकि उनके जीवन और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।