बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वृंदावन हुआ जाम

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भर गईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे नजर आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया। 

बांके बिहारी मंदिर के बाहर चबूतरे की रेलिंग को लांघकर महिलाएं मंदिर की ओर बढ़ने का प्रयास करते हुआ नजर आईं। बिहारी मंदिर के अंदर निजी सुरक्षा सुरक्षा गार्ड भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना-पसीना हो गए। विद्यापीठ चौराहा, दाऊजी, जुगाल घाट, दाऊजी तिराहा की ओर से मंदिर को जाने वाले भीड़ के सैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। वहीं बांके

Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan See Photos

वृंदावन में जाम ही जाम
वृंदावन में रविवार को  सुबह से मंदिरों के पट बंद होने तक जबरदस्त जाम लगा दिखाई दिया। शहर के प्रवेश मार्गों पर वाहनों को लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे। वहीं स्थानीय लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। शहर की  यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। 

Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan See Photos

व्यवस्थाएं हुईं फेल
बिहारी की प्राकट्य स्थली निधवन में भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के आगे पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बौनी नजर आईं।

Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan See Photos

विधायक भी फंसे जाम में 
क्षेत्रीय विधायक भी शहर में लगे जाम में फंस गए। उन्होंने इस संबंध में मंडलायुक्त ऋतु महेश्वरी और डीएम से बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वृंदावन की यातायात व्यवस्था और सफाई व्यवस्था में सुधार के योजना बनाई जाएगी। 45 दिन में व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।

Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan See Photos

ये बोलीं मंडल आयुक्त
मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी ने भी वृंदावन में लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही विचार कर व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here