मुंगेर में पत्नी की हत्या के बाद पानी की टंकी में छिपाया शव, 3 दिन बाद ऐसे खुला राज

(मुंगेर)। असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित कुशवाहा टोला में एक विवाहिता की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया। महिला की हत्या तीन दिन पहले हुई है। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को टंकी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा।

दो साल पहले हुई थी शादी

दो वर्ष पूर्व बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अनीशा भारती का प्रेम विवाह कुशवाहा टोला निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार के साथ हुआ था। विवाहिता का एक वर्ष से पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

6 मार्च को ससुराल पहुंची अनीशा

इस बीच छह मार्च को अनीशा अपने ससुराल पहुंची थी, जब महिला मायके नहीं लौटी तो परिवार वाले महिला के ससुराल पहुंचे। यहां अनीशा के नहीं होने की सूचना मायके वालों को दी गई। परिवार वालों ने इसके बाद असरगंज थाने में जाकर शिकायत की।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here