आगरा पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर की चादरपोशी

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के दर्शन किए। उन्होंने दरगाह पर चादरपोशी के बाद मन्नत का धागा बांधा। इसके बाद परिसर का भ्रमण करके मुगलिया स्मारकों का अवलोकन किया।                 

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दोपहर को पत्नी के साथ फतेहपुर सीकरी पहुंचे। वह हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। दरगाह में चादरपोशी कर मन्नत का धागा खोला फिर उसे पुन: बांधा। इसके बाद परिसर का भ्रमण करके स्मारकों का अवलोकन किया। दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, अनूप तालाब, पंचमहल, चौपड़, तुर्की सुल्तान पैलेस, ख्वाब गाह, मरियम पैलेस, जोधाबाई पैलेस का अवलोकन किया। 

Lieutenant Governor of Delhi reached fatehpur sikri and covered shrine of Sheikh Salim Chishti

दरगाह में शाही कव्वालों की सुफियाना कव्वालियां भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर पुलिस के साथ फोटोग्राफी भी कराई। पुलिस के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम दिव्या सिंह, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमित मुद्गल, एसीपी पूनम सिरोही, संरक्षण सहायक दिलीप सिंह, कमांडर नागेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Lieutenant Governor of Delhi reached fatehpur sikri and covered shrine of Sheikh Salim Chishti

बातचीत में उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी जगह है। हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। कहा कि तीन वर्ष पहले भी वह यहां आए थे। दरगाह में आने के बाद मिलने वाला सुकून बयां नहीं किया जा सकता। एएसआई द्वारा यहां संरक्षण के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। योगी सरकार ने भी इस इलाके के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here