लखनऊ: डीएम अभिषेक प्रकाश भी कोविड पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रकाश ने खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट किया है। जानकारी के अनुसार कल रात 9.30 बजे उन्हे ज्ञात हुआ कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्होंने खुक को होम आइसोलेट कर यह जानकारी सार्वजनिक की।  

बता दें कि डीएम ने कोविड की ड्यूटी के दौरान छुट्टी लेने वाले चिकित्सकों, मेडिकल कर्मियों को अवकाश लेने से पहले अनुमति लेने का निर्देश कुछ ही दिन पहले जारी किया था। डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने ऐसा न करने पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कोविड के बढ़ते मामलों के बाद ड्यूटी न करने की बात सामने आ रही थी, इसी को देखते हुए ये निर्देश जारी किए गए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here