बागपत छपरौली की रहने वाली सुमन सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। सुमन को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना के समय विधानसभा सत्र अंदर चल रहा था। बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे।
सुमन के भाई का मिला था शव
सुमन के भाई अरविंद सिपाही थे। कुछ दिन पहले वह लापता हो गए थे। इसके बाद उनका शव मिला था। सुमन ने बागपत पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।