मां तुझे प्रणाम: रामपुर में पुलिस कर्मियों के शौर्य को मिला सम्मान

चिलचिलाती गर्मी और हांड़कंपा देने वाली ठंड में मुस्तैदी से तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी लहजे में बेशक आपको सख्त लगें, लेकिन वह हृदय से उतने ही कोमल होते हैं। कोरोना काल से लेकर अब तक लगातार विषम परिस्थितियों में ड्यूटी करते हुए सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मौका था अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस शौर्य सम्मान कार्यक्रम का। बरेली रोड स्थित ओपल होटल में अमर उजाला और उसके सहयोगियों के संयुक्त तत्वावधान में 21 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

शौर्य सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ व विशिष्ट अतिथि एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान डीएम-एसपी ने बहादुर पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की। साथ ही कहा कि अधिकारियों को भले ही सम्मान मिल जाता हो, लेकिन निचले स्तर के पुलिसकर्मियों का सम्मान करना सराहनीय कदम है।शौर्य सम्मान के लिए जिले के 21 पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पुलिसकर्मियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही थीं। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुए सम्मान से पुलिसकर्मी गदगद नजर आए।

इन्हें मिला शौर्य सम्मान

निरीक्षक सुदेश कटियार, नरेश कुमार, गजेंद्र पाल सिंह, अमरीश कुमार, महिला निरीक्षक रीता यादव, मुख्य आरक्षी राहुल, उप निरीक्षक अमर सिंह राठौर, एलआईयू निरीक्षक दीपक कुमार कौशिक, निरीक्षक प्रीति यादव, उप निरीक्षक राजेश कुमार, दिलीप कुमार, मुख्य आरक्षी ओमवीर सिंह, आरक्षी गौरव कुमार, मुख्य आरक्षी ललित कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, महिला आरक्षी आरती वर्मा, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, मुख्य महिला आरक्षी रीना शर्मा, मुख्य आरक्षी कनक, महिला आरक्षी राखी।

इनका रहा सहयोग

अमर उजाला शौर्य सम्मान में रामपुर के इन सहयोगियों का सहयोग रहा। सहयोगियों में अर्थकॉन, स्वाति मेंथॉल एंड एलाइड केमिकल लिमिटेड, कपिल मेंथॉल एंड एलाइड प्रोडक्ट्स, द ओपल होटल, मदीहा एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, राम रतन सिंह मेमोरियल डिग्री काॅलेज, ओसियन हाॅस्पिटल, समर्पण एक प्रयास संस्था, फेयर एक्सपोर्ट ( इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, व्याख्या वस्त्र कलेक्शन।

इन्होंने बढ़ाया हौसला

संचित गुप्ता, कपिल आर्य, विभु आर्य, नरेश कुमार सिंहल, डाॅ. शादाब खां, विभम सक्सेना, डाॅ. जावेद, जगपाल सिंह यादव, सुमित अग्रवाल के साथ ही आईआईए के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, सचिव श्रीष गुप्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल, चैंबर ऑफ कामर्स के देवेंद्र सिंह, आरएन मोटर्स से सरदार निर्मल सिंह, जौली ग्रुप के वीरेंद्र जौली, विजय जौली, दीक्षित ग्रुप ऑफ काॅलेजज से विकास दीक्षित, विवेक दीक्षित, हेमकुंड ज्वैलर्स से तरनजीत सिंह ग्रोवर, सहारा काॅलेज के परवेज खां, रायल बजाज से संतोष कपूर, बाबा एक्सपोर्ट से रमेश अग्रवाल, कजारिया टाइल्स से तारिक, रेडिको खेतान से इंद्रपाल सिंह, गुलाटी ऑप्टिकल्स से गुरु चरण सिंह गुलाटी, आनंद कॉन्वेंट स्कूल से पीयूष सक्सेना, चित्रांश फाइनेंस से उदित सक्सेना, हादी एकेडमी से मुशर्रफ जमा खां।

ऐसे आयोजनों से बढ़ता है पुलिसकर्मियों का हौसला : एसपी

एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर रहने वाली पुलिस के सम्मान के लिए अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। पुलिसकर्मियों के हौसले व जज्बे को हम सलाम करते हैं। कहा कि आधुनिकता के इस दौर में जिस तरह से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने नई चुनौतियों का सामना किया। गर्व से कहा जा सकता है कि आने वाले दौर में पुलिसिंग और बेहतर होकर कार्य करेगी। कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को सम्मान मिला है, उन्हें बधाई देते हैं।

फील्ड के साथ जो कार्यालयों में बैठकर कार्य करते हैं, वह भी अहम है। जनता की मदद पुलिसकर्मियों को करनी चाहिए, क्योंकि पीड़ित व्यक्ति उनकी मदद को हमेशा याद रखता है। उसका पुलिस के प्रति सकारात्मक विश्वास बढ़ता है। कहा कि जनता की सेवा में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए पुलिसकर्मियों को यह सम्मान अधिक बल देगा।

लोग पुलिसकर्मियों की बदौलत ही खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं : डीएम

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि पुलिस की बदौलत ही लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की छवि बदली है। आज यूपी पुलिस की गिनती देश के अच्छे पुलिस बल में होती है। पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदला है।

उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का अच्छा प्रयास किया है। इस तरह का आयोजन हर जिले में प्रत्येक साल होना चाहिए। ताकि हम उन पुलिसकर्मियों के प्रयास की सराहना कर सकें जो अपने घर और परिवार से दूर रहकर हमें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here