सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर डीजीपी से मिलीं विधायक पूजा पाल

समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने बुधवार को डीजीपी राजीव कृष्ण से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ हो रही अपमानजनक टिप्पणियों की शिकायत की। डीजीपी ने प्रयागराज पुलिस को आदेश दिया कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

पूजा पाल ने डीजीपी को पत्र सौंपकर बताया कि पार्टी से निष्कासित होने के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन को लेकर भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के नाम भी पत्र में दिए और कार्रवाई की मांग की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट-खसोट चरम पर है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त है, अपराधी खुलेआम हत्या और लूट की घटनाएं कर रहे हैं, और नौकरियों व रोजगार के अवसर खत्म हो चुके हैं।

प्रदेश सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के युवा, किसान और व्यापारी संकट में हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही और उनके प्रदर्शन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

अखिलेश ने स्वास्थ्य और विकास सेवाओं की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं, गंभीर मरीजों को इलाज और बेड नहीं मिल रहे, विकास कार्य ठप हैं, और कई जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार से कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के अब गिने-चुने दिन बचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here