मुजफ्फरनगर में भारतीय योग संस्थान का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया

ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में भारतीय योग संस्थान का 57वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। तनाव दूर करने के लिए हास्यासन कराया गया। इसके बाद योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, नटराज आसन एवं हाथ और पैरों के दर्द को ठीक करने में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं करवाई, जिसमें मुख्य अतिथि आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर सहदेव आर्य रहे।

मुख्य अतिथि डॉक्टर सहदेव आर्य ने बताया कि योग से जीवन में और समाज में अनुशासन आता है। योग हमें सुखी जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योग के द्वारा ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उसके अंदर इंसानियत का भाव पैदा होता है। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि भारतीय योग संस्थान की स्थापना 10 अप्रैल 1967 को हुई थी।

बताया कि संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल ने जब दिल्ली में कुछ विदेशियों को देश के भोले भाले लोगों को पैसे लेकर योग सिखाते हुए देखा तो उन्हें बड़ा दुख हुआ कि योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है, और विदेशी लोग हमारी संस्कृति को हमारे देश में ही बेच रहे हैं। उन्होंने उसी समय निर्णय लिया कि हम लोग को पूरे देश में और विदेशों में भी निशुल्क घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here