मुजफ्फरनगर में 9 लोगों ने किया धर्मपरिवर्तन, अपनाया हिंदू धर्म

मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में सहारनपुर के परिवार ने हिंदू धर्म में वापसी की। सहारनपुर के परिवार ने घर वापसी की। स्वामी यशवीर जी महाराज ने बताया  कि इन परिवार के सदस्य 150 साल पहले हिंदू सैनी थे, लेकिन दबाव में आकर मुस्लिम बन गए थे।

जिसे ये लोग सालों से अपना धर्म ही मानते आ रहे थे। लेकिन अब उन्होंने मुस्लिम धर्म त्यागने का फैसला लिया। मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम में आके परिवार ने हिंदू धर्म चुनकर धर्म परिवर्तन कर लिया।

अब स्वेच्छा से यह परिवार फिर हिंदू बन गया है। वादिल को विवेक सैनी, अलीसा को अनन्या सैनी, राबिया को पल्लवी सैनी, नाजिया को नीतू सैनी, वरीसा को मनीषा सैनी, गुलिस्तां को रविता सैनी, सानिया को निशा सैनी, आकिल को रोहित सैनी और रुखसाना को बबीता सैनी नाम दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here