मुजफ्फरनगर में भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी

मुजफ्फरनगर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान मे नगर के टाउनहाॅल मैदान से आज विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए देर शाम टाउनहाल प्रांगण पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। समस्त ब्राहमण समाज की और से भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान मे नगर के टाउनहाल मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिह, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं शोभायात्रा के संयोजक जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा, संरक्षक पंडित ब्रहम प्रकाश शर्मा आदि का कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न बैण्ड बाजो एवं सुन्दर-सुन्दर झंकियो के साथ श्री परशुराम शोभायात्रा नगर के टाउनहाल से बालाजी चौक, मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, बकरा मार्किट, भगत सिह रोड,  गउशाला रोड, शामली रोड, शिव चौक से झांसी की रानी आदि विभिन्न मार्गो से होती हुई देर शाम टाउनहाल मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों लोग सम्मलित रहे। यात्रा के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।  इस दौरान वरिष्ठ ब्राह्मण नेता के.के. शर्मा, राकेश शर्मा,  ब्रहमप्रकाश शर्मा, संजय मिश्रा कोषाध्यक्ष, कार्तिक काकरान, पंडित ऋषभ देव शर्मा, अंशुल शर्मा, विनीत वशिष्ठ, लोकेश भारद्वाज, रवि शर्मा, अमित भारद्वाज, अंशु भारद्वाज, अक्षय शर्मा, अरविंद राज शर्मा, नोवेश शर्मा, अखिल शर्मा, निखिल शर्मा, अक्षय शर्मा जिलाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति नीरज गौतम, विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष, सुरेश शर्मा, मनीश देव वत्स, प्रमोद शर्मा नगर अध्यक्ष, विकास मुदगल, विष्णुदत्त शर्मा बिरालसी, विपिन शर्मा, प्रवीण शर्मा, कमल दूबे, आचार्य अजय महाराज शुकतीर्थ, विनोद नेताजी, पंडित आशु शर्मा मीरापुर, मनोज शर्मा, निशान्त शर्मा,अमरीश शर्मा, कपिल शर्मा,  अखिलेश शर्मा, राजेश पाराशर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here