जयंती के अवसर पर सपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके रचित भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश मे छुआछूत, भेदभाव के लिए एतिहासिक संघर्ष व आंदोलन किया। आंदोलन के जरिये दलितों, पिछड़ो व वंचितों के लिए न्याय का रास्ता तैयार किया। उनके द्वारा रचित संविधान ही देश के सभी लोगो के लिए न्याय देने का सिद्धान्त बना। उन्होंने कहा कि आज कुछ ताकते छदम राष्ट्रवाद के नाम पर बाबा साहेब के संविधान को कमजोर करना चाहती हैं। जिसकी रक्षा का संकल्प लेना होगा। मुख्य रूप से सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, शलभ गुप्ता, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, जिलाध्यक्ष समाजवादी बाबासाहेब अंबेडकर वाहिनी सावन कुमार एड., राष्ट्रीय सचिव बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी वीरेंद्र तेजियांन, हरकेश सिंह, पूर्व सभासद जनार्दन विश्वकर्मा, संजय झिंगनिया, अनिल जैन, सागर कश्यप सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संविधान से तलाशा दलित, पिछड़ों के न्याय का रास्ता
आंबेडकर जयंती पर सम्राट इंटर कॉलेज के स्टाफ व विद्यार्थियों ने भारत रत्न बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके रचित भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ. अरशद सम्राट ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश मे छुआछुत भेदभाव के लिए एतिहासिक संघर्ष व आंदोलन के जरिये दलितों पिछड़ो व वंचितों के लिए न्याय का रास्ता तैयार किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अरशद सम्राट, शगूफा नाज़, इऱफाना अंजुम व समस्त स्टाफ उपस्थित रहै।