मुजफ्फरनगर में नवचयनित 29 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की 29 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इन 29 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पद पर चयनित 2425 महिलाओं तथा महिला कल्याण विभाग में चयनित 15 फार्मासिस्टों को भी नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवचयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया। इसके अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, संतोष कुमार शर्मा, राहुल कुमार, सत्यपाल सिंह, अक्षय कनिष्ठ सहायक और राहुल दीक्षित सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here