मुजफ्फरनगर में आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष ने खाया जहर

मुजफ्फरनगर में गुरुवार देर रात आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष लोकेश गौतम ने पार्टी जिलाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पार्टी जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया है। मुजफ्फरनगर में देर रात आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष लोकेश गौतम ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पार्टी जिलाध्यक्ष उत्पीड़न कर रहे

लोकेश गौतम ने आरोप लगाया कि पार्टी जिलाध्यक्ष उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष लगातार लोकेश गौतम का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप लगाया कि विरोध करने पर पार्टी जिला अध्यक्ष जगदीश पाल ने लोकेश गौतम को जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया था।

जहरीला पदार्थ खा लिया

अस्पताल में भर्ती आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष लोकेश गौतम की माने तो 2-3 दिन पूर्व जिलाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता और शोषण करते हुए उन्हें पार्टी पद से हटा दिया था। जिससे हताश होकर लोकेश गौतम ने अपनी सुसाइड करने के लिए जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। हायर सेंटर रेफर किए जाने के बाद लोकेश गौतम मेरठ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे हैं। लेकिन इसके पश्चात लोकेश गौतम ने स्पष्ट कर दिया कि अगर जिलाध्यक्ष ने उनका सम्मान नहीं किया तो वो आत्महत्या जरूर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here