कचहरी में भाजपा सदस्यता कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर। बुधवार को कचहरी प्रागंण में ब्रहम प्रकाश बिल्डिंग के सामने सोच ईमानदार, काम दमदार, फिर एक बार भाजपा सरकार के मद्देनजर भाजपा सदस्यता अभियान 2021 के अंतर्गत विधि प्रकोष्ठ भाजपा जिला मुजफ्फरनगर में सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कचहरी के वकीलों ने उत्साह पूर्वक भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान में जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ गोपाल माहेश्वरी, जिला सह संयोजक पंकज वर्मा व श्रीमति प्रज्ञा गर्ग, खतौली के सह संयोजक राजीव सोम, रामफल सिंह पुंडीर, भूपेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह चौहान, सुभाष चंद्र सैनी, संतोष बालियान, पारुल कौशिक, चंद्रमणि त्यागी, अजय कुमार पुंडीर, विनोद गुर्ता, रुबीना अंजुम, नितिन गर्ग, विजय माहेश्वरी एडवोकेट के अलावा क्षेत्रीय सहसंयोजक विधि प्रकोष्ठ सुरेंद्र कुमार मलिक, भाजपा जिला महामंत्री रोहिल बाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख सदर अमित चौधरी, आयुष चेयरमैन, डॉ. सुभाष चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, सेक्टर संयोजक प्रियांक गुप्ता सहित सैकड़ों अधिवक्ता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक गोपाल माहेश्वरी ने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं को धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here