लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता : बेनीवाल

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल वरिष्ठ नेता श्रीमोहन तायल के रामपुरी स्थित आवास पर पहुंचे। जनपद पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का कमल का पुष्प भेंटकर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। अभी हाल ही में अपने देश में निर्मित विक्रांत नामक पोत नौसेना को समर्पित किया है। जिसके कारण चंद बड़े देशों के क्लब में भारत शामिल हो गया है। हमें 2024 में होने वाले आम चुनाव की तैयारी करते हुए फिर एक बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य में लग जाएं और पार्टी की विचारधारा और सरकार की नीतियां जनता में पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, जिला महामंत्री रोहिल बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, अनुपम कंसल, जिला उपाध्यक्ष रोहतास पाल, पूर्व सभासद अशोक वर्मा, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान, ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, पूर्व जिला महामंत्री पंकज त्यागी, दिनेश बंसल, अनिल तायल, विपुल त्यागी आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here