मुजफ्फरनगर में याद किए गए चौधरी चरण सिंह: विधायक बोले- किसानों के हक की लड़ी लड़ाई

पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता रहे चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर किसान मजदूर जागरूक सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को कूकड़ा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने चौधरी चरण सिंह को याद किया।

किसान मजदूर सप्ताह के तहत गुरुवार को कूकड़ा में हुई विचार गोष्ठी में थानाभवन से रालोद विधायक अशरफ अली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह सर्व समाज के नेता थे। उन्होंने किसानों के हक में लड़ाई लड़ी। उन्होंने खेती किसानी करने वालों को मुख्य राजनीतिक धारा में लाने का काम किया। चौधरी साहब अपने कड़े फैसले के बारे में जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने ही पटवारियों द्वारा हो रहे किसानों के उत्पीड़न को समाप्त किया। उन्होंने पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर लेखपालों की भर्ती की और उसमें पहली बार 18 प्रतिशत आरक्षण दलित वर्ग को देने का काम किया।

चौधरी चरण सिंह को दी गई श्रद्धाजंलि।

किसानों को उनका गौरव वापस दिलाएगी रालोद
रालोद नेता कृष्णपाल चेयरमैन ने कहा कि किसानों को उनका गौरव वापस दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। अधिकारी किसानों की समस्याएं सुलझाने के बजाय उनके साथ ज़्यादती कर रहे हैं। रालोद संघर्ष का रास्ता अपनाकर किसानों को उनका गौरव वापस दिलाएगी।

किसान गोष्ठी में ये लोग रहे मौजूद
किसान गोष्ठी में जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, वरिष्ट नेता कृष्णपाल राठी चेयरमैन, राष्ट्रीय सह संयोजक सुधीर भारतीय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, धर्मवीर बालियान चेयरमैन, ब्रह्म सिंह बालियान, सतीश बालियान प्रधान आदि ने संबोधित किया! कृष्णपाल राठी चेयरमैन और अरुण राठी “नीनू” ने सभी उपस्तिथ्त लोगो का आभार व्यक्त किया। मौके पर युवा नेता विदित मलिक, विकास कादियान, विकास बालियान, मोनू कुटबी, प्रधान कल्लू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता हाजी शमीम और संचालन कृष्णपाल राठी चेयरमैन ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here