मुज़फ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भारतीय किसान यूनियन का देशव्यापी धरना-प्रदर्शन सभी मुख्यालयों पर शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। यहां हजारों किसानो के आने के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में काफी दूर तक लाल रंग के कारपेट बिछाए गए हैं और सामने पदाधिकारियों के लिए एक छोटा सा स्टेज तैयार किया गया है। जिला मुख्यालय के धरने में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज पहलवान और हजारों किसान कार्यकर्ता के साथ पहुंचे और धरने में शामिल हुए।