मुजफ्फरनगर में महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के विरोध में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में महिलाओं ने महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। शांति सेना से जुड़ी महिलाओं ने सेना अध्यक्ष मनेष गुप्ता के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में मार्च कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

शांति सेना अध्यक्ष मनेष गुप्ता ने कलेक्ट्रेट में दिए गए धरने को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लाखों पढ़े-लिखे नौजवान, कारीगर और श्रमिक बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। दिसंबर 2021 तक भारत में बेरोजगारों की संख्या 5 करोड़ 3 लाख रही। जिसमें महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 7 लाख थी। जबकि देश में सरकारी आंकड़े के अनुसार बेरोजगारों की संख्या आज 33 करोड़ तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिकता का माहौल बनता जा रहा है। कट्टरपंथी तत्वों द्वारा फैलाए गए धार्मिक उन्माद से समाज के लोगों में आपसी संबंध खराब हो रहे हैं और सांप्रदायिकता का जहर घुल रहा है। मनेष गुप्ता ने कहा कि जयपुर मुंबई चलती ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने धार्मिक आधार पर संप्रदाय विशेष के कई व्यक्तियों को गोली मार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here