मुजफ्फरनगर में निर्धारित स्थान पर होगी ईद की नमाज

मुजफ्फरनगर में डीएम और एसएसपी ने ईदगाह का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज निर्धारित स्थान पर ही अदा की जाएगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि ईद की नमाज शनिवार को ईदगाह और निर्धारित स्थानों पर ही अदा होगी। उन्होंने कहा कि खुशी के इस मौके पर सभी लोग शांतिपूर्वक नमाज अदा करेंगे।

शनिवार को ईद उल फितर है। मुस्लिम समाज के लोग ईद को लेकर उत्साहित है। देहात सहित शहर भर में मुस्लिम समाज के लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पित है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने शुक्रवार को उलेमाओं को साथ लेकर शहर की ईदगाह का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा और सफाई आदि के कड़े निर्देश जारी किए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि ईद की नमाज निर्धारित स्थान पर ही अदा होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में उलेमाओं को शासन की गाइड लाइन से भी अवगत कराया।

शहर क़ाज़ी तनवीर आलम ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भरोसा दिया गया है कि ईद की नमाज निर्धारित स्थानों पर ही अदा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है। शहर काजी ने बताया कि उनकी ओर से भी शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here