प्रसिद्घ जूता व्यापारी की पुत्रवधु संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जनपद के प्रसिद्घ जूता व्यापारी की पुत्रवधु को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस को मामल की जानकारी नहीं दी गई है। परिजन गुपचुप इलाज कराने में लगे हैं।

जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख जूता व्यापारी की पुत्रवधू को संदिग्ध हालात में लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई। परिजन उपचार के लिए गंभीर हालत में ऋषिकेष एम्स लेकर पहुंचे। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र की सिद्घार्थ कॉलोनी का है। 

अपने ही घर में पिस्टल की गोली से विवाहिता घायल हो गई। परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए एम्स ले गए। जहां गंभीर हालत में पीड़िता का उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here