मुजफ्फरनगर। समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गौरव कुमार जैन को राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने पत्र जारी करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौरव कुमार जैन निवासी 41/a परिजादगान लोहिया बाजार जनपद मुजफ्फरनगर को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय प्रवक्ता नामित किया है।