मोरना: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया

मुज़फ्फरनगर। मोरना ब्लॉक कार्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमे 20 हिंदू व 5 मुस्लिम जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथियों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन जीने की कामना के लिए आशीर्वाद दिया है।

मोरना ब्लॉक के प्रांगण में हिंदू मुस्लिम जोड़ों का पंडित विपिन शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच 20 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। वही मौलाना मोहम्मद इनाम ने 5 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया है। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए शादी का प्रमाण पत्र व अन्य सामग्री भेंट की वही मुख्य अतिथि ने कहा है कि सभी विवाहित जोड़ों को नशे आदि से दूर रहना चाहिए। वही खण्ड विकास अधिकारी राम आशीष ने बताया कि इस बार शादी का प्रमाण पत्र रजिस्टार ऑफिस से मिलेगा, जिसमें सभी जोड़ों को जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा, उसके बाद चेक से दी जाने वाली धनराशि मिल पाएगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, एडीओ पंचायत चंद्र प्रकाश शर्मा, अजय कृष्ण शास्त्री, मंडल महामंत्री कुणाल वालिया, विजय राठी, रविंद्र प्रधान, मास्टर आजाद वीर, वीरपाल सहरावत, पंकज महेश्वरी, अरुण पाल, आदि मौजूद रहे।

शाहपुर में भी शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 25 नवयुगल जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान व जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी व ब्लॉक प्रमुख अरविन्द त्यागी ने नवयुगल जोड़ों की आशीर्वाद दिया। जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए यह योजना चलाई गई है, इसके अलावा भी प्रदेश की 23 करोड़ जनता जनार्दन के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर लाभ पंहुचाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान बीडीओ रामकुमार, अमित त्यागी जी, धर्मपाल प्रधान, अरविन्द प्रधान, कुलदीप प्रधान, नीरज प्रधान, जोनू प्रधान, परवेज प्रधान, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

इसके साथ चरथावल ब्लॉक कार्यालय पर भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमे 21 हिंदू व 4 मुस्लिम जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथियों ने दूल्हा-दुल्हन को सुखमय जीवन जीने की कामना के लिए आशीर्वाद दिया। वही कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों का पगड़ी पहनाकर एवं बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया। चरथावल विकासखण्ड प्रांगण में पंडित ने मंत्रोच्चारण के बीच 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। वहीं मौलाना ने चार जोड़ों का निकाह संपन्न कराया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए शादी का प्रमाण पत्र व अन्य सामग्री भेंट की। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य डा. विपिन त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुंडीर सहित कई ग्राम प्रधानों का बीडीओ सतीश सैनी नेतृत्व में पगड़ी पहनाकर एवं बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ सतीश सैनी, एडीओ आईएसबी राजेन्द्र कुमार, एडीओ पंचायत ओम कुमार, सचिव मोहित, मोहसिन, विजय, सुरेंद्र, गौरव बालियान, विनोद, मौहम्मद रजा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here