जब सारी जनता अपने प्रयास करेगी तभी मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। इसी सन्दर्भ में पूर्व चुनाव मे मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र में भी जागरूकता अभियान चलाया गया था जिसमे मेरे सन्देश को स्थान मिला था। जब तख्तियों पर मेरा सन्देश मुम्बई की सडकों पर निकला तो बहुत प्रसन्नता भी हुई थी। वही सन्देश आप सबके लिए प्रस्तुत है और निवेदन है कि वोट जरुर डालने जाएँ।
1. युवा देश की शान हैं,
हमको भी अभिमान है।
राष्ट्र निर्माण के लिए,
वोट हमारी पहचान है।
2. संविधान की बात करता हूँ,
अधिकार की बात करता हूँ।
चाहते हो राष्ट का निर्माण तो,
जरुरी हो वोट, बात करता हूँ।