मुज़फ्फरनगर: जनपद में तैनात 20 सब-इंस्पेक्टर प्रोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में 20 उप-निरीक्षक की उप-निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति के अवसर पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा निम्न उप-निरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाकर प्रोन्नति की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। 

1. निरीक्षक गिरीश चन्द्र, नियुक्ति- थाना पुरकाजी।
2. निरीक्षक मोहन सिंह, नियुक्ति- अपराध शाखा, विवेचना सेल।
3. निरीक्षक लोकेन्द्र पाल सिंह, नियुक्ति- थाना पुरकाजी।
4. निरीक्षक रामवीर सिंह सिंह, नियुक्ति- वरिष्ठ उप-निरीक्षक थाना खतौली।
5. निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, नियुक्ति- महिला थाना।
6. निरीक्षक सुखबीर सिंह, नियुक्ति- चौकी प्रभारी कस्बा थाना पुरकाजी।
7. निरीक्षक  ब्रजभूषण शर्मा, नियुक्ति- चौकी प्रभारी कचहरी, थाना सिविल लाइन।
8. निरीक्षक  राकेश कुमार शर्मा, नियुक्ति- चौकी प्रभारी खालापार, थाना कोतवाली नगर।
9. निरीक्षक सचिन कुमार शर्मा, नियुक्ति- थाना सिखेडा।
10. निरीक्षक सुदेश कुमार, नियुक्ति- वरिष्ठ उप-निरीक्षक थाना बुढाना।

उपरोक्त के अतिरिक्त मुजफ्फरनगर में नियुक्त निरीक्षक चन्द्रसेन नियुक्ति-थाना छपार निरीक्षक लोकेन्द्र पाल सिंह नियुक्ति-पुलिस लाइन, निरीक्षक संजय कुमार नियुक्ति-थाना जानसठ, निरीक्षक रईसुल हक खान नियुक्ति- सीसीटीएनएस सेल, निरीक्षक जितेन्द्र प्रकाश नियुक्ति-समबद्ध जोनल कार्यालय, निरीक्षक अमरपाल शर्मा नियुक्ति- चौकी प्रभारी मीरापुर दलपत थाना जानसठ, निरीक्षक केन्द्रदत्त गौतम नियुक्ति- सम्बद्ध पीटीएस उन्नाव, निरीक्षक देवेन्द्र कुमार शर्मा नियुक्ति-यूपीपीसीएल एन्टी पावर थेफ्ट गाजियाबाद, निरीक्षक सुशील कुमार मिश्रा नियुक्ति-चौकी प्रभारी बिरालसी थाना चरथावल, निरीक्षक मीरपाल तेवतिया नियुक्ति-पुलिस लाइन की भी उप-निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here