मुजफ्फरनगर: कार के खाई में गिरने से तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा कार के खाई में पलट जाने के कारण हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां कई की हालत गंभीर बताई गई है। 

जानकारी के अनुसार जनपद के पुरकाजी बाईपास पर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे परिवार की कार खाई में पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। 

बताया गया कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अभिषेक,ज्योति, रितु, कृष्णा कुमार व अभिषेक और अजीत  कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। कार को आशुतोष चला रहा था। रास्ते में सुबह करीब सात बजे पुरकाजी बाईपास पर अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गई। हादसे में घायल ज्योति और रितु की हालत गंभीर है। दोनों को मेरठ रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here