मुजफ्फरनगर : सपा चिकित्सा सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की भाजपा

मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। 128 कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की घोषणा के बाद अब सपा चिकित्सा सभा के 2 दर्जन से अधिक सदस्यों ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया। सपा छोड़ने का कारण चिकित्सा सभा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिमों को लेकर पार्टी की स्पष्ट नीति का न होना बताया है।
सपा चिकित्सा सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की भाजपा:मुजफ्फरनगर में पार्टी छोड़ रहे सपाई, गौरव स्वरूप की पत्नी को टिकट पर उत्साहित

मुजफ्फरनगर2 घंटे पहले
भाजपा नेता गौरव स्वरूप के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले कार्यकर्ता। – Dainik Bhaskar
भाजपा नेता गौरव स्वरूप के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले कार्यकर्ता।
मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। 128 कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की घोषणा के बाद अब सपा चिकित्सा सभा के 2 दर्जन से अधिक सदस्यों ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया। सपा छोड़ने का कारण चिकित्सा सभा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिमों को लेकर पार्टी की स्पष्ट नीति का न होना बताया है।

सपा चिकित्सा सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. काजी खुर्रम ने कहा कि सपा ने मुसलमानों के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। लगातार हो रहे मुस्लिम उत्पीड़न के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई जा रही है। पार्टी में मुस्लिम लीडरशिप खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में उनके और उनके समर्थकों का सपा में बने रहना मुनासिब नहीं है। इसलिए वह अन्य दर्जनों लोगों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

समाजवादी पार्टी छोड़ने की घोषणा करने वाले अधिकतर कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर नगर पालिका सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित की गई मीनाक्षी स्वरूप के पति और भाजपा नेता गौरव स्वरूप के करीबी हैं। गौरव स्वरूप पुराने सपाई रहे हैं। 2022 में ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। उनकी पत्नी के भाजपा से चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट पर 2 दिन पहले सपा के 128 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी थी।

सपा चिकित्सा सभा महानगर पूर्व अध्यक्ष काज़ी खुर्रम के नेतृत्व में पार्टी को अलविदा कहने वाले अधिकतर लोगों का रुख भी गौरव स्वरूप की ओर ही है। डॉ खुर्रम ने समाजवादी पार्टी छोड़कर साथियों के साथ गौरव स्वरूप से मुलाकात की है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here