मुजफ्फरनगर: तेज़ हवाओ के कारण आम की खेती करने वाले किसानो को बड़ा नुकसान

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में दो दिनों से तेज़ हवाओ के साथ रुक रुक कर हो रही बरसात ने आम की फसल को बड़ा नुकसान पहुँचाया है। वही तेज़ हवाओ के चलते जहाँ आम के बागों में पेड़ गिर गए है तो वही बड़ी मात्रा में समय से पहले ही कच्चा आम भी पेड़ से टूटकर गिर गया है। जिसके चलते आम की खेती करने वाले किसानो को बड़ा नुकसान होना बताया जा रहा है। आपको बता दे की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आम की खेती की जाती है। लेकिन इस बार तेज़ हवाओ के साथ हुई बरसात ने आम की फसल को चौपट कर दिया है। वही आम की खेती करने वाले किसानो की माने तो इस बार बरसात और तेज़ हवाओ के चलते समय से पहले ही बड़ी मात्रा में आम पेड़ से टूटकर गिर गया है। जिसके चलते लाखो का नुकसान होना बताया जा रहा है। ये ही नहीं आम के साथ साथ नाशपत्ती और लीची की फसल को भी तेज़ हवाओ के साथ हुई इस बरसात से अच्छा ख़ासा नुकसान होना बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here