मुजफ्फरनगर: अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो महिलाओं समेत चार घायल

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

बताया गया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित खतौली बाईपास पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए हैं। 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कार सवार अमित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्रेटर नोएडा से देहरादून जा रहा था। अनियंत्रित कार खतौली के पास हाईवे पर पलट गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक महिला को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में ग्रेटर नोएडा निवासी यशवंत कुमार, बीना शाही, छाया भारती और छह साल का मासूम रुद्र प्रताप घायल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here