मुजफ्फरनगर: 31 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा घोषित चक्का जाम

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय महावीर चौक पर सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 31 जुलाई 2022 को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा घोषित चक्का जाम को लेकर मुख्य बिंदुओं की घोषणा करना रहा। जिनमें जिला मुजफ्फरनगर में कुल 10 मुख्य पॉइंट बनाए गए हैं जो निम्न प्रकार हैं नंबर 1- मेरठ रोड नावला कोठी नंबर 2- शाहपुर ब्लॉक मंसूरपुर तिराहा नंबर 3- लालू खेड़ी चौराहा पानीपत खटीमा मार्ग नंबर 4- चरथावल नहर की पुलिया मुजफ्फरनगर थाना भवन रोड नंबर 5- रोहाना टोल प्लाजा सहारनपुर रोड नंबर 6- फलौदा कट बरला नेशनल हाईवे नंबर 7- मोरना चौधरी चरण सिंह चौक नंबर 8- जानसठ खतौली तिराहा नम्बर-9 बुढ़ाना बाय वाला चौक बायपास व नंबर- 10 मेरठ करनाल हाईवे फुगाना यह 10 मुख्य पॉइंट चक्का जाम के बनाए गए हैं। इनके अलावा भारतीय किसान यूनियन द्वारा और कोई पॉइंट निर्धारित नहीं किया गया है इसके अलावा आज मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम खोजा नगला मैं गांव में डेढ़ सौ साल पुराने गृह निर्माण को लेकर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से वार्ता की गई और जिलाधिकारी ने आश्वस्त कराया कि कोई भी अन्याय पूर्ण कार्यवाही प्रशासन की तरफ से नहीं की जाएगी इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह चौधरी हवा सिंह चौधरी मांगेराम त्यागी सत्येंद्र पुंडीर सत्यवीर सिंह विकास चौधरी कुलदीप त्यागी संजय त्यागी राजेंद्र सैनी संजीव पवार अमरजीत तोमर गुलबहार राव साजिद कुरेशी दिनेश सैनी प्रताप सिंह प्रधान जी शरद पवार बिट्टू प्रधान सुमित चौधरी रवि पाल चंदेल डॉक्टर जयपाल सिंह सुभाष धीमान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here