मुजफ्फरनगर । शहर के प्रमुख सर्राफ व समाजसेवी लाला मूलचंद का देर रात निधन हो गया। वे किडनी की समस्या के कारण पिछले 5 दिनों से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज देर रात लगभग 10:30 बजे अंतिम सांस ली। कल सुबह 11:00 बजे शहर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लाला मूलचंद अपने मृदुल व्यवहार और व्यापक जान पहचान के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अनेक शिक्षण, धार्मिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के संचालन में भरपूर सहयोग दिया। समाज के सभी वर्गों में उनकी गहरी पैठ थी। किंतु उन्होंने कभी राजनीति में भाग नहीं लिया। उनके पुत्र पंकज अग्रवाल नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रहे थे और वर्तमान पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल उनके परिवार से भी संबद्ध हैं।
‘देहात परिवार’ ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।