मुजफ्फरनगर। साकेत कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा द्वारा 4 सितंबर को होने वाली दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित महंगाई पर हल्ला बोल महारैली पर संगठनात्मक तैयारी करने पर चर्चा की गई। जिसमें पं सुबोध शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में होने वाली हल्ला बोल महारैली का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिस हेतु शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित किया गया है। जिसमें आप सभी की बढ़-चढ़कर भागीदारी किया जाना अति आवश्यक है। एवं संपूर्ण तैयारियां पहले से ही निर्धारित करने में पार्टी का सहयोग करें अपने अपने ब्लाक में अपने द्वारा बसों व कारों की व्यवस्था कर महारैली को सफल बनाने में सहयोग करें। इसके अलावा गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले में महंगाई पर चर्चा कर रैली को सफल बनाने हेतु रुपरेखा तैयार करे।
आज की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने और संचालन शहर महासचिव धीरज महेश्वरी द्वारा किया गया। आज बैठक में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, गुफरान काजमी, महफूज राणा, लियाकत राणा, अनिल दत्त शर्मा, बृजभूषण शर्मा, युगल किशोर भारती, विनोद गुर्जर, हकीम ज़फ़र महमूद, विनोद शर्मा, डॉ धर्मेन्द्र सिंह,अजय चौधरी, धीरज महेश्वरी,सगीर मलिक, राजकुमार धीमान, सलीम अहमद अंसारी सभासद, दिलशाद मुन्ना सभासद,मौ आरिफ़, सत्यपाल सिंह काकरान, आकाश त्यागी, ईश्वर सिंह,जानमौहम्मद, अनमोल जैन, प्रमोद शर्मा और अरूण पाल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।