मुज़फ्फरनगर: कारागार में लगी सुझाव पेटी से जेल की व्यवस्था में हो रहा हैं सुधार

मुज़फ्फरनगर। जनपद के जेल प्रशासन ने एक साल पहले जेल के सभी बैरकों में सुझाव पेटियों को लगवाया था। ताकि जो बंदी अपनी बात जेल प्रशासन तक पहुँचने में सक्षम ना हो वो इस पेटी के माध्यम से पत्र के द्वारा अपनी बात जेल प्रशासन तक पहुँचा सके। जिसके चलते इन सुझाव पेटियों के माध्यम से जेल प्रशासन को बहुत सी शिकायते और जानकारियाँ भी मिलती रही है। जिसपर जेल प्रशासन के द्वारा समय समय पर कार्यवाही भी की गई। आपको बता दें कि इस एक साल में जेल प्रशासन ने इन सुझाव पेटियों से मिली शिकायतों और जानकारियों के चलते समय समय पर जेल में छापेमारी कर सैकड़ो मोबाईल फोन और प्रतिबंधित चीजों को बरामद किया है।  जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के मुताबिक बैरकों में जो छोटे बंदी बंद होते है। उनके साथ बड़े अपराधी बंदी मार पिटाई कर उनका शोषण करते है। लेकिन ये बंदी जेल प्रशासन तक अपनी शिकायत नहीं पहुँचा पाते थे। लेकीन जब से ये सुझाव पटिया बैरकों में लगवाई गई है तब से वह अपनी शिकायत भी पत्र द्वारा करते है और साथ ही जेल में आने वाली प्रतिबंधित चीजों के बारे में जानकारी भी देते है। जिनपर समय समय पर कार्यवाही भी की जाती है। साथ ही इस दौरान शिकायत पर कई बड़े अपराधी बंदियों को दूसरे जनपदों की जेलों में भी ट्रांसफर करने की कार्यवाही की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here