मुजफ्फरनगर में शामली के गांव चौसाना की 4 हजार बीघा सार्वजनिक कृषि योग्य भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराने को लेकर 26 साल से दिये जा रहे मास्टर विजय सिंह के धरने को गूगल ने विश्व का सबसे लंबा धरना बताया है। वही गूगल पर मास्टर विजय सिंह का नाम विश्व के सबसे बड़े धरने के साथ ट्रेंड कर रहा है। वही मास्टर विजय सिंह के मुताबिक गूगल इंडिया हेड ने 1 दिन पहले फोन कर उन्हें यह जानकारी दी। वही मास्टर विजय सिंह ने बताया की भू माफियाओं के खिलाफ सपा सरकार बसपा सरकार व अब योगी की भाजपा सरकार प्रदेश में प्रदेश में नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है लेकिन 26 साल बीत जाने पर भी उनको कोई इंसान नहीं मिल पाया है, जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में बाबा का बुलडोजर भू माफियाओं पर कहर बरपा रहा है लेकिन न जाने कब 26 साल से धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह की सुनवाई सरकार द्वारा की जाएगी। लेकिन मास्टर विजय सिंह का कहना ये भी है कि जब तक शरीर में एक-एक सांस है तब तक वो इस लड़ाई को जारी रखेगे,
आपको बता दें कि मास्टर विजय सिंह अपने परिवार से दूर एक झोपड़ी में रह कर अपना जीवन यापन कर रहे है, क्योंकि 35 साल की उम्र से धरना दे रहे मास्टर विजय सिंह 26 साल धरने पर बीत जाने पर अब बूढ़े हो गए है, लेकिन आज भी यही कह रहे है आखरी सांस तक भूमाफिया के खिलाफ धरना जारी रहेगा। वही सार्वजनिक कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग के लिए लगातार धरना दे रहे विजय सिंह का धरना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया और मीरा सेल्स ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है।