मुजफ्फरनगर: चित्रकला प्रतियोगिता में देशभक्ति से जुड़े चित्रों को उकेरा

मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य सोहनपाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में शामिल होने से हमें विषयों की गहनता का पता चलता है। प्रतिभा में निखार आता है। प्रतिभागी छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत घटनाओं एवं भारतीय संस्कृति पर अपनी पेंटिंग के माध्यम से रचना धर्मिता को पंख लगाए।
प्रतियोगिता में राहिना, प्रेरणा रानी, खुशी पाल, अंशिका, अलविया, संजना, कोमल, निकिता, प्राची, पायल वह समीर आदि ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता के संयोजक राजबल सैनी रहे। रेशु गुप्ता, अरविंद कुमार, संजय सिंह का विशेष सहयोग रहा।

छपार में निकाली गई तिरंगा यात्रा

छपार। जय भारत इंटर कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा फहराया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर रविन्द्र कुमार, प्रबंधक राजेश त्यागी, संजय त्यागी व मनोज गर्ग, धर्मवीर सिंह व राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी रविन्द्र कुमार ने तिरंगा फहराया। स्वयंसेवकों की गीत, गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्वयंसेवकों कहकशां, नाजिया, रीना प्रवीण, मनीषा पटेल, साक्षी, साहिल, सोफिया, आफिया, शाहनुमा, इरम, वंशिका ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here