मुजफ्फरनगर पुलिस ने ATM में धोखाधडी कर पैसे चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन  पुलिस ने ATM में धोखाधडी कर पैसे चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से स्वीफ्ट डिजायर कार, 2 फर्जी नम्बर प्लेट, 24 विभिन्न बैकों के ATM कार्ड तथा एक चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त थाना क्षेत्र सिविल लाइन में ATM मशीन से पैसे निकालने आये व्यक्तियों से ATM कार्ड बदलकर धोखाधडी कर रूपये निकालने की घटना को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पजींकृत किया गया था। दिनांक 25.03.2022 की रात्रि को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 1 अभियुक्त को इण्डिया वन ATM के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अर्जुन पुत्र राजकुमार निवासी दूधली आलमगीरपुर थाना चरथावल है। जिसके पास से स्वीफ्ट डिजायर कार,2 फर्जी नम्बर प्लेट, 24 विभिन्न बैकों के ATM कार्ड, 1 नाजायज चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here