होली के रंगों में सराबोर हुई मुजफ्फरनगर पुलिस, डीएम और एसएसपी ने भी खेली होली

मुजफ्फरनगर में होली के अगले दिन गुरुवार को जिला पुलिस रंगों में सराबोर नजर आई। अबीर और गुलाल उड़ाकर पुलिसकर्मियों ने अपने अंदाज में होली का जश्न मनाया। डीएम और एसएसपी भी पुलिसकर्मियों के साथ होली के रंगों में झूम उठे। कमरिया टॉप लागे रे.. गीत पर पुलिसकर्मियों ने नृत्य किया।

मुजफ्फरनगर में बुधवार को रंगों के त्यौहार होली पर लोग सड़कों पर उतर पड़े। होली के अगले दिन गुरुवार को पुलिस भी रंगोत्सव में झूम उठी। पुलिस कर्मियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में होली का पर्व मनाते हुए जमकर धमाल किया। डीजे की थाप पर नाचे और ढोल पर भंगड़ा किया।

एसएसपी होली के रंगों में सराबोर दिखे
एसएसपी संजीव सुमन भी होली खेलने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे। उन्हें अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। एसएसपी होली के रंगों में सराबोर हो गए। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने भी रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर होली खेल रहे पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी। होली की मस्ती में चूर पुलिसकर्मियों ने डीएम को कंधों पर बैठा लिया।

पानी के गड्ढे में लगाए गौते
रिजर्व पुलिस लाइन में होली खेलने के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी छोड़ा गया। पुलिसकर्मियों ने कमरिया टॉप लागे रे गीत पर जमकर नृत्य करते हुए गड्ढे में गोते लगाए। डीएम और एसएसपी को भी पानी से भरे गड्ढे में ले जाया गया।

सुरक्षा का रखा गया ख्याल
पुलिसकर्मी रिजर्व पुलिस लाइन में जब होली मना रहे थे उस समय भी शहर और जनपद के दूसरे स्थानों पर पुलिस सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया था। शहर में तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी समाप्त कर पुलिस लाइन पहुंच रहे थे और होली का अध्यक्ष बना रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here