मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को मुजफ्फरनगर आएंगे। यादव मुजफ्फरनगर में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी के साथ दोपहर में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और मुजफ्फरनगर के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव की समीक्षा करेंगे। कुछ स्थानों पर उनके द्वारा जनसंपर्क किए जाने की भी संभावना है।
अखिलेश यादव शुक्रवार को दोपहर 1 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा मुजफ्फरनगर आएंगे और सवा बजे होटल सोलिटियर में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वह हेलिकॉप्टर मेरठ के लिए चले जाएंगे।