मुजफ्फरनगर में पूर्व सीएम स्व. मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया गया। सपाइयों ने रक्तदान किया और जिला अस्पताल में मरीजों को फलाहार वितरण किया। जिला कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

मुलायम सिंह के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व सीएम स्व. मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. ने कहा कि अपने नेता के स्वर्गवास के बाद आज वह पहली बार उनका जन्मदिन मना रहे हैं। कहा कि मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन वह उदास मन से मना रहे हैं। इस दिन जिला कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गरीबों को कंबल वितरित किये गए और जिला अस्पताल में मरीजों को फलाहार वितरण कर युवओं ने रक्तदान किया। जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर उनके संघर्षों के अनेक किस्से सुनाते हुए उनको नमन किया तथा उनके सपनों को पूरा करने के लिए अखिलेश यादव को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व सांसद कादिर राणा ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उनके साथ संघर्ष में शामिल रहने के अनेक वृतांत बताते हुए मुलायम सिंह यादव को देश का सबसे ज्यादा संघर्ष वाला नेता बताया। सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा नेता राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव,पूर्व मंत्री महेश बंसल, पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, पूर्व जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा नेता सरताज राणा, सलीम मलिक, प्रवीण मलिक, शौकत अंसारी,सैय्यद अली अब्बास काज़मी आदि ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर संकल्प लेते हुए कहा की मुलायम सिंह यादव के हर सपने को जनहित के लिए संघर्ष व सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करके पूरा किया जाएगा।