मुजफ्फरनगर: दूसरे निकाह की चाहत ने दुल्हे को पहुंचाया हवालात

सहारनपुर के उस समय हंगामा हो गया। जब एक दुल्हा बनकर आया युवक दूसरे निकाह कर रहा था। दुल्हे की पहले पत्नी ने पहुंचकर हंगामा किया। युवक ने पहली पत्नी से तलाक नहीं दिया और दूसरी शादी करने सहारनपुर पहुंच गया। युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हे को हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष ने भी थाने नागल में तहरीर दी है।

मुजफ्फरनगर के थाना मंडी की गांधी कॉलोनी का रहने वाला शहजाद सहारनपुर में बारात लेकर आया था। लेकिन, शादी के रंग में भंग उस वक्त पड़ गया जब उसकी पहली पत्नी रुखसार अपने परिजनों के साथ सहारनपुर के नागल में शादी में पहुंच गई। पहली पत्नी और उसके परिजनों ने शादी में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहजाद को हिरासत में लिया और थाने ले आई।

उधर, दूसरे युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको पहली शादी के बारे में नहीं बताया गया। इतना जरूर बताया था कि पहला रिश्ता हुआ था और वह टूट गया था। जिसके बाद अपने बेटी की शादी तय की थी।

2020 में हुई थी पहली शादी
मुजफ्फरनगर के रहने वाले सलीम ने बताया, 2 फरवरी 2020 को अपनी बेटी रुखसार की शादी शहजाद के साथ की थी। शादी के कुछ दिन के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग सात लाख रुपए और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मामला कोर्ट में चल रहा है। बिना तलाक के ही युवक लड़की पक्ष को गुमराह कर दूसरी शादी करने जा रहा था।

16 जुलाई को तय हुई थी दूसरी शादी
थाना नागल के गांव गंगनौली में रहने वाली युवती से 16 जुलाई को निकाह तय हुआ था। शादी की जल्दी दुल्हा पक्ष को थी। जिस कारण जल्द ही निकाह की तारीख रखी गई। दूसरे पक्ष का आरोप है कि आरोपी दुल्हा पक्ष ने अपनी पहली शादी की बात छुपाई है। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया कि पहला रिश्ता हुआ था जो टूट गया।

इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया, पहली पत्नी पक्ष की तहरीर तथा धोखाधड़ी से दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। गंगनौली से दूसरे पक्ष की तहरीर आई है। दुल्हे को हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here