सामाजिक सम्मेलन में पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल ने रखी समस्याएं

पुरकाजी। भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ में हुए सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में पुरकाजी विधायक ने उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के सामने समाज ओर क्षेत्र की जटिल समस्याएं रखी।
जानकारी के अनुसार लखनऊ में पँचायत राज निदेशालय भवन में बुधवार को सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सम्मेलन समाज की जटिल समस्याओं को सामने लाकर उनके निराकरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के विधायक और आयोग के चेयरमैन सहित जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया था। सम्मेलन में सभी से उनके समाज की जटिल समस्याओं के बारे में पूछा गया और 2022 के चुनाव की रणनीति तैयार की गई।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आस्वाशन दिया कि सभी जटिल समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से 2022 के चुनाव में जुट जाने का आह्वाहन कर लोगों से सम्पर्क बनाए रखने ओर सरकार की हर जनकल्याण कारी योजनाओं को जनता को बताने और योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here