मुजफ्फरनगर में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन बने रामनाथ सिंह

मुजफ्फरनगर में जिला सहकारी बैंक चेयरमैन के पद पर ठाकुर रामनाथ सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रामनाथ सिंह के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने तय किया। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फंड के चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी पवन तरार निर्विरोध रूप से निर्वाचित हो चुके हैं। मुजफ्फरनगर और शामली के 12 संचालकों ने उनका निर्वाचन तय किया।

भाजपा ने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। उनके मुकाबले पर उतरे अधिकतर प्रत्याशियों के नामांकन रैली रद्द हो गए थे। जिससे भाजपा प्रत्याशी रामनाथ सिंह का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया था। शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक चेयरमैन का चुनाव होना था।

लेकिन भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले पर कोई अन्य प्रत्याशी ना होने के कारण ठाकुर रामनाथ सिंह को ही जिला सहकारी बैंक का चेयरमैन निर्विरोध रूप से घोषित कर दिया गया। जिसके बाद ठाकुर रामनाथ सिंह के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकाला गया। रामनाथ सिंह ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए भाजपा का आभार प्रकट किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया मार्ग प्रशस्त

जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ सिंह का जिला सहकारी बैंक का चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित होना औचक नहीं है। उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने तय किया है। जिला पंचायत सभापति पद के लिए भाजपा में भी कई उम्मीदवार थे। लेकिन केंद्रीय राज्यमंत्री से नजदीकी अधिक होने का लाभ ठाकुर रामनाथ सिंह को मिला। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आशीर्वाद से ही शामली के पवन तरार को पीडीएफ अध्यक्ष पद पर भी निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here