मुजफ्फरनगर में रेप का आरोपी गिरफ्तार: भागने के दौरान पुलिस ने पैर पर मारी गोली

मुजफ्फरनगर में देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से रेप का आरोपी घायल हो गया। जिसे दबोच कर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। बदमाश से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है। रविवार को हुई रेप की घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी।

मुजफ्फरनगर में देर रात थाना जानसठ पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं।

बाइक मोड़ फरार होने का प्रयास किया

सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। देर शाम थाना जानसठ क्षेत्र के नौनीखेडा बेहसुमा मार्ग रजवाहे की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर बाइक मोड़ फरार होने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई। अपने आप को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायर किया।

पुलिस ने एक तमंचा और बाइक बरामद की

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बदमाश की पहचान उस्मान उर्फ सुक्का पुत्र शाहिद निवासी राजपुर कलां थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार दबोचा गया बदमाश रेप का आरोपी है। रविवार को वो घटना अंजाम देकर फरार हो गया था। बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा और बाइक बरामद की है। दबोचे गए बदमाश पर गैंगस्टर चोरी आदि सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here